अजब गजब: मरने से पहले शख्स ने जाहिर की यह अजीबोगरीब इच्छा, जानकार दंग रह जाएंगे आप

मरने से पहले शख्स ने जाहिर की यह अजीबोगरीब इच्छा, जानकार दंग रह जाएंगे आप
  • फांसी पर चढ़ने से पहले शख्स ने जाहिर की आखिरी ख्वााहिश
  • सजा मिलने से कुछ मिनट पहले मंगवाया ढ़ेर सारा खाना
  • जानकर उड़ जाएंगे आपके होश

डिजिटल डेस्क, भोपाल। जब किसी भी व्यक्ति को फांसी की सजा सुनाई जाती है। तो मरने से पहले उस व्यक्ति से उसकी आखिरी इच्छा पूछी जाती है। संभवत: वह मन ही मन या तो भगवान से प्रार्थन करता होगा। या फिर जिंदगी के आखिरी घड़ी में अपने परिवार को याद करता होगा। हालांकि, फांसी की समय ज्यादतर लोग भूखे-प्यासे पेट ही रहते हैं। ऐसे वक्त में उनकी जुबान पर मरने वालों का नाम रहता है। लेकिन, हाल ही में फांसी की सजा से जुड़ा एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है। जिसे जानकार आप हैरान रह जाएंगे। दरअसल, एक शख्स ने मरने से कुछ मिनट पहले अपनी आखिरी इच्छा के रूप में सैंडविच-बर्गर आर्डर किया है। फिर भरपेट खाना खिलाने के बाद उसे इंजेक्शन देकर हत्या कर डाली।

अमेरिका की है यह घटना

इस मामले को लेकर मेट्रो ने एक रिपोर्ट पब्लिश की है। इसमें बताया गया है कि यह पूरी घटना अमेरिका के जॉर्जिया राज्य की है। यहां पर विली जेम्स पाइ नाम के शख्स को जहर का इंजेक्शन देने के बाद उसे मौत का फरमान सुनाया था। दरअसल, साल 1993 में इस व्यक्ति ने एलिसिया लिन यारबोरो नाम की एक महिला को जान से मार दिया था। इस मामले में शख्स पर अपहरण, सशस्त्र डैकती, बलात्कार और चोरी के आरोप में दोषी पाया गया था। इस मामले में अमेरिका की एक अदालत ने बुधवार 11.03 बजे व्यक्ति को जहरीला इंजेक्शन लगाकर मौत की सजा दी थी।

पेटभर कर खाना खाया

इस मामले पर जार्जिया न्याय विभाग ने बताया कि जब मरने से पहले पाई से उसकी आखिरी ख्वाहिश के बारे में पूछा गया था। तब. उसने कुछ नहीं बताया था। मगर, जैसे ही उसे फांसी के फंदे पर लटकाया जा रहा था। तो सजा मिलने से कुछ मिनटे पहले पाई ने पेटभर कर खाना खाया था। उसने खाने में दो चिकन सैंडविच, दो चीज़बर्गर, फ्रेंच फ्राइज, सादे आलू के चिप्स के दो बैग और दो नींबू सोडा ऑर्डर करवाया था। यह सारी चीजों को वह बड़ी आसानी से खा गया।

जानकारी के मुताबिक, इस मामले में उसे मौत की सजा से बचाने के लिए पाई के वकीलों ने आखिरी तक प्रयास किया था। कोर्ट में उसके वकीलों ने कहा था कि पाई को यह सजा इसलिए नहीं मिलनी चाहिए क्योंकि वह मानसिक रूप से बीमार है। उन्होंने बताया कि पाई का आईक्यू लेवल 68 है। उसका जन्म काफी गरीब परिवार में हुआ था। यह वजह है कि वह हिंसा की राह पर चला गया। कोर्ट में वकीलों की लाख अपील के बावजूद जज ने पाई की याचिकाओं को खारिज कर दिया। कोर्ट के क्राइम रिकॉर्ड के मुताबिक, आज से 30 साल पहले पाई ने चेस्टर एडम्स और एंथोनी फ्रीमैन के साथ मिस यारबोरो नाम की महिला को अपना शिकार बनाया था। इन दोनों ने न केवल महिला को लूटा बल्कि उनके साथ रेप, बलात्कार और अंत में उनकी हत्या कर डाली थी। बताया जाता है कि उस समय अपने प्रेमी के साथ रहती थी। मगर, इस रिलेशनशिप में आने से पहले यारबोरो पाई के साथ थी। इस वजह से पाई काफी गुस्सा था।

Created On :   21 March 2024 8:26 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story